पानीपत: पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व हंगामा करने पर दो किन्नर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व हंगामा करने पर दो किन्नर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


पानीपत, 21 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत के थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई, सरकारी कार्य में बाधा डालने व हंगामा करने के मामले में पुलिस ने दो किन्नर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भालसी निवासी रवि व किन्नर आशु व किन्नर दीपा के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर 29 में तैनात एएसआई कृष्ण ने शनिवार काे बताया था कि 19 फरवरी देर रात फोन पर सूचना मिली थी कि रोहतक बाइपास पर मतलौडा निवासी रवि से पैसे छीनने की वारदात हुई है। ईआरवी पर तैनात स्टाफ परिवादी रवि को थाना में लेकर आया। जिनके साथ आशु किन्नर व दीपा किन्नर भी आई थी। उसने परिवादी रवि को कागज व पैन देकर उसके साथ हुई घटना की शिकायत लिखकर देने के लिए कहा। इसी बीच दोनों किन्नरों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया और गमलों व कुर्सी को उठाकर जमीन पर पटकर तोड़ दिया। मेज पर चढ़कर कपड़े उतारकर नग्न प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईएचसी विजय ने रोकने की कोशिश की तो तीनों ने मिलकर विजय के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसकी वर्दी का सोल्डर का व उपर का बटन तोड़ दिया। थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने ईएचसी विजय को छुड़ाया। दोनों किन्नरों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story