पानीपत: अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


पानीपत, 02 अगस्त (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने समालखा से बिहोली रोड पर गढी छाजू मोड़ के पास एक नशा तस्कर को 647 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहौली निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार शाम को समालखा अड्डा के पास थी। टीम को सूचना मिली की बिहौली निवासी प्रमोद मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। प्रमोद मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए समालखा से बिहौली रोड पर गढ़ी छाजू मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रमोद निवासी बिहौली के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने युवक की प्लास्टिक पन्नी की तलाशी ली तो अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 647 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले बिहार के गया से एक युवक से उक्त अफीम कम कीमत पर खरीदकर लाया था। शनिवार को अफीम को बेचने के लिए गढी छाजू मोड़ पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को आरोपी को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story