जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित संचालन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित संचालन शुरू


पहले दिन 20 यात्री हुए सवार

जींद, 19 जुलाई (हि.स.)। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का रविवार को जींद से सोनीपत रूट पर संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन जींद से 20 यात्रियों ने सफर किया।

यार्ड से निकलर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन को देखकर यात्री काफी उत्साहित थे। यात्रियों का कहना था कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब यात्रियों के लिए सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

इसका यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं होने के के बावजूद किराया भी कम है। जब ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुकी तो ट्रेन के सामने आकर यात्रियों ने सेल्फी भी ली। इसके बाद सात बजकर 40 मिनट पर ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना हुई।

ट्रेन में बैठे यात्री राजपाल ने कहा कि वह अपने पोत्र व पोत्रियों के साथ स्पेशल हाइड्रोजन ट्रेन से सोनीपत जा रहे हैं। 17 जुलाई को जब हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन हुआ था तो उन्हें ट्रेन में जाने का मौका नहीं मिल पाया था। ऐसे में वे रविवार को बच्चों को स्पेशल हाइड्रोजन ट्रेन की सैर करवाने आए हैं। वहीं कैथल जिले के गांव बात्ता निवासी विशाल ने कहा कि उसे किसी काम से पानपीत जाना है। वह कैथल से जींद पहुंचा तो यहां आकर हाइड्रोजन ट्रेन को देखा। विशाल ने कहा कि यह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन है, जो हरियाणा से चल रही है।

यह गौरव की बात है। यात्रियों ने कहा कि इसमें यात्रियों के लिए लिए बेहतर सुविधा है। ट्रेन के अंदर डिस्पले स्क्रीन लगी हुई है। इस पर अगले स्टेशन और उस पर पहुंचने का समय भी दर्शाया जाता है। इसके अलावा साउंड सिस्ट में भी यात्रियों को अगले स्टेशन व ट्रेन की खुबियों के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा सीट पर चार्जिंग प्वाइंट भी लगे हुए हैं, जहां यात्री मोबाइल व लैपटाप चार्जिंग पर लगाकर बैठे हुए थे। ट्रेन में मैट्रो जैसी सुविधाएं हैं। इसकी खिड़कियां भी मैट्रो ट्रेन की तरह खुलती हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story