जींद : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
जींद : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या


जींद, 06 जनवरी (हि.स.)। भटनागर कालोनी में सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलत: गांव सिवाहा हाल आबाद भटनागर कालोनी निवासी मनजीत (30) ने सोमवार रात अपने मकान मे फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के दौरान उसकी मां घर में मौजूद थी। आवाज देने के बाद भी जब मनजीत कमरे से बाहर नही आया तो उसने अंदर देखा तो वह पखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मनजीत को फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनजीत पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसी परेशानी के चलते उसने फांसी का फंदा लगा कर जान दी है। शहर थाना के जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सांैप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story