गोहाना में पानी संकट पर महिलाओं ने किया रोष प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
गोहाना में पानी संकट पर महिलाओं ने किया रोष प्रदर्शन


सोनीपत, 12 अप्रैल (हि.स.)। गोहाना

की देवीलाल कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने रविवार को जिला पार्षद

संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। महिलाएं खाली बाल्टियां लेकर

जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरीं और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

प्रदर्शन

के दौरान बताया गया कि कॉलोनी में खारा पानी आने के कारण लोगों को दूर-दराज क्षेत्रों

से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही

है। गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत और गंभीर हो जाती है। जिला पार्षद ने बताया कि पहले

भी नगर निगम आयुक्त को शिकायत दी गई थी और समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला

था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कॉलोनी निवासी कई वर्षों से पीने के पानी

और सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं। बारिश के दिनों में जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं

होने से घरों में पानी भर जाता है और रास्ते बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों का जीवन

नारकीय बन जाता है। प्रदर्शन

में शामिल महिलाओं ने सरकार व प्रशासन से जल्द पानी आपूर्ति और सीवर व्यवस्था सुनिश्चित

करने की मांग की। इस दौरान माया, रचना, पिंकी, नरेश, रानी, गीता, मानते, पायल, सुरेश,

कुलदीप और सुमित सहित कई निवासी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story