गुरुग्राम: हरियाणा में ग्रुप डी के कर्मचारियों को मिलेगी प्रमोशन

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: हरियाणा में ग्रुप डी के कर्मचारियों को मिलेगी प्रमोशन


विधानसभा के विशेष सत्र में

सरकार लाएगी बिल

गुरुग्राम, 22 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा सरकार पांच साल की सेवा पूरी कर चुके

ग्रुप डी के कर्मचारियों को प्रमोशन देगी। इसके लिए 27 अप्रैल को विधानसभा के विशेष

सत्र में विधयेक पारित किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता

में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

इस सत्र के दौरान 'हरियाणा

क्लेरिकल सर्विसेज़ रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ़ सर्विस बिल, 2026' पेश

किया जाएगा। कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कानून का मकसद सरकारी कर्मचारियों, खासकर कॉमन कैडर

सिस्टम के तहत 'ग्रुप

डी'

श्रेणी के कर्मचारियों के लिए करियर में

आगे बढ़ने के मौकों को काफ़ी बेहतर बनाना है।

सैनी ने बताया कि कैबिनेट

ने इस बिल के मसौदे को मंज़ूरी दे दी है। इस मसौदे में योग्य 'ग्रुप डी'

कर्मचारियों के लिए क्लेरिकल पदों पर

प्रमोशन का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। उन्होंने

कहा कि जिन कर्मचारियों ने पांच साल से

ज़्यादा की सेवा पूरी कर ली है, वह अब क्लर्क के पदों पर प्रमोशन के लिए

योग्य होंगे। इससे कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग को फ़ायदा

होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया

कि मसौदे के प्रावधानों में 5 प्रतिशत 'एक्स-ग्रेशिया' (अनुग्रह) पदों का भी प्रावधान है।

कर्मचारियों के कल्याण के उपायों को और मज़बूत करने के लिए इन पदों को भर्ती

नियमों में शामिल किया जाएगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story