गुरुग्राम: स्वप्निल 2026 में 22 स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा का बजा डंका

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: स्वप्निल 2026 में 22 स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा का बजा डंका


-एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

गुरुग्राम, 21 नवंबर (हि.स.)। लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-10ए में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय लायन के.सी. वाधवा की स्मृति में स्वप्निल रंग-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम संकल्प फ्रॉम थू्र टू एक्शन रही। इस अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के 22 विद्यालयों के 229 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिंदर कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन लायन डी.वी. तनेजा ने अपने प्रेरणादायक संदेश में विद्यार्थियों को अपने हुनर से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं पांच समूहों में आयोजित की गईं। इनमें एड वेंचर, विंगस ऑफ एंबिशन, बॉट ब्लिट्जो क्विज, दुकान-ए-डिजिटल प्रमुख रहीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, एस.डी. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द नॉलेज हैबिटेट स्कूल, ओपन स्काई तथा सी.सी.ए. स्कूल ने विजेता स्थान प्राप्त किए।

ओवरऑल ट्रॉफी एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-43 ने जीती, जबकि डी.पी.एस. सेक्टर-45 रनर-अप रहा।

लायन पी.एन. खन्ना मेमोरियल क्विज की ट्रॉफी ओपन स्काई स्कूल ने अपने नाम की। निर्णायक मण्डल में रेणु वर्मा, ज्योति त्यागी, संगीता दास, अर्पिता, अरिंदम भट्टाचार्य उपस्थित रहे। साथ ही यश प्रताप सेंगर, पार्थ गोस्वामी, इंदु कौशिक एवं डॉ. दीपान्विता सहगल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जर्नी ऑफ घुंघुरू नामक मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने भारतीय संस्कृति और नृत्य की सुंदरता को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन लायन अशोक सोमल, ट्रेजरार लायन तरुण वाधवा, लायन एन.के. आनंद, मैनेजर राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में उप-प्रधानाचार्या मोनिका लाकरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया और सभी के लिए एक यादगार अनुभव सिद्ध हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story