गुरुग्राम: शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी ज्योतिबा व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी ज्योतिबा व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं


-जिला के गांव मौजाबाद के सरकारी स्कूल में लगाई गई दोनों हस्तियों की प्रतिमाएं

गुरुग्राम, 12 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा के प्रति अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं जिला के गांव मौजाबाद स्थित सरकारी स्कूल में स्थापित की गई। इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधे श्याम एवं विद्यालय परिवार, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों और समाज उत्थान न्यास संस्था, रेवाड़ी स्वीट्स प्रतिष्ठान का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम किशन लिडर ने की। प्रधान शेर सिंह मंच संचालन ब्लॉक प्रधान कृष्ण मौजाबाद ने किया। इस अवसर स्कूल के सभी बच्चों को जूते भी वितरित किए गए।

महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर मौजाबाद के सरकारी स्कूल में आयोजित एक सादे समारोह में महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस कार्यक्रम में रेवाड़ी स्वीट्स प्रतिष्ठान के संचालक सोनू सैनी, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरेंद्र सैनी व फर्रुखनगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी, प्रधान सैनी युवा संगठन ओ.पी. सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। ु फर्रुखनगर से समाजसेवी मदन लाल, पार्षद होशियार, पार्षद जसवंत फर्रुखनगर से समाजसेवी मदन लाल सैनी, उद्योगपति नरेंद्र दत्त सैनी, सी.ए. संदीप, सी.ए. सुनील, समाजसेवी सी.एस. सुकेश सैनी, व्यवसायी कृष्ण सैनी झाड़सा, समाजसेवी राकेश सैनी, पूर्व प्रधान चेतराम सैनी, प्रधान सैनी सभा रेवाड़ी मनोज, आकाश सैनी न्यायाधिकरण सदस्य गुरुग्राम, डॉ. सुरेश सीएम विंडो पर्सन, बिमला सैनी सीएम विंडो पर्सन, पारस बक्शी, समाजसेविका लक्ष्मी ताई, कस्टम अधिकारी अंकुश सैनी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सभी का सहयोग भी रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story