गुरुग्राम: विकास कार्यों में देरी, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: डॉ. पंकज

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: विकास कार्यों में देरी, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: डॉ. पंकज


-इंजीनियरिंग विंग की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश

-लापरवाह एजेंसियों को एक सप्ताह में नोटिस जारी करने के निर्देश

-50 लाख रुपये से अधिक के कार्यों की सेंपल रिपोर्ट भेजनी होगी

गुरुग्राम, 26 नवंबर (हि.स.)। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डॉ. पंकज ने स्पष्ट किया है कि शहर में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी, लापरवाही अथवा गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो।

निगमायुक्त गुरुवार को अपने कार्यालय में इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जूनियर इंजीनियर अपने-अपने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। सहायक अभियंता और कार्यकारी अभियंता भी समय-समय पर मौके पर जाकर कार्यों की जांच करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास कार्य का एस्टीमेट तैयार करने से पहले संबंधित साइट का पूरी तरह निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां किसी प्रकार का विवाद या अतिक्रमण न हो।

एस्टीमेट में सटीकता व जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता

निगमायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों के एस्टीमेट में पूरी सटीकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यों का चयन और क्रियान्वयन सही तथ्यों एवं जरूरतों के आधार पर किया जाए, ताकि नागरिकों को वास्तविक लाभ मिल सके। सडक़ निर्माण के दौरान सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि धूल और प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की अनदेखी न हो।

काम पूरा होने पर पार्षद का संतुष्टि-पत्र जरूरी

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास कार्य को पूरा तभी माना जाएगा, जब वह पूरी तरह उपयोग योग्य हो। कार्य समाप्त होने के बाद संबंधित पार्षद का संतुष्टि-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी निर्धारित समय-सीमा के बाद भी कार्य लंबित रखती है या गुणवत्ता के अनुरूप काम नहीं करती है, तो ऐसी एजेंसियों को एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story