गुरुग्राम में एक अपराधी के मकान पर चला बुलडोजर, दूसरे का मकान किया सीज

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम में एक अपराधी के मकान पर चला बुलडोजर, दूसरे का मकान किया सीज


गुरुग्राम, 29 सितंबर (हि.स.)। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो आदतन अपराधियों के अवैध कब्जे वाले मकानों पर कार्रवाई करते हुए एक मकान को ध्वस्त कर दिया, जबकि दूसरे मकान को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आबकारी अधिनियम सहित कुल 10 संगीन मामले दर्ज हैं।

पहली कार्रवाई में आरोपी आजाद उर्फ कालू निवासी अशोक विहार फेज-3 के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया। आजाद ने एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास करीब 50 वर्ग गज में अवैध रूप से मकान बना रखा था। अपराध शाखा सेक्टर-43 ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। दूसरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल ने की। आरोपी बीरू कुमार निवासी गुडग़ांव गांव द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए करीब 100 वर्ग गज के मकान को सीज किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आजाद उर्फ कालू के खिलाफ थाना सेक्टर-5 और थाना उद्योग विहार में एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट समेत कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बीरू कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-14, सिटी और सेक्टर-9्र में एनडीपीएस, हत्या, अपहरण और मारपीट के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई संबंधित विभागों के समन्वय से की गई और इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ ऐसे सख्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story