गुरुग्राम: मानेसर नगर निगम ने हयातपुर में 72 लाख रुपये के खर्च से चमकाया सामुदायिक भवन

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: मानेसर नगर निगम ने हयातपुर में 72 लाख रुपये के खर्च से चमकाया सामुदायिक भवन


-सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर ने हयातपुर में किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

-ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगी सुविधा

गुरुग्राम, 25 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम मानेसर की ओर से निगम क्षेत्र में सामुदायिक ढांचों को मजबूत करने की दिशा में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहें हैं। इसी कड़ी में रविवार को सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने वार्ड-3 के गांव हयातपुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार पर निगम की ओर से 72 लाख रुपये की राशि खर्च की गई।

इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों और वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सामुदायिक भवनों की जीर्णोद्धार भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे सामुदायिक भवन से गांव के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार पर 72 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस कार्य का उद्देश्य भवन को बेहतर स्परूप देना और ग्रामीणों के लिए इसकी उपयोगिता बढ़ाना है। गांवों में ऐसे सार्वजनिक भवन लोगों को सामूहिक कार्यक्रमों के लिए साझा स्थान होता है। ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए सुविधा मिलती है। इस दौरान पार्षद रुचि कौशिक, पार्षद रीपु शर्मा, पार्षद बालकिशन यादव, पार्षद दिनेश यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशिक, दीपक चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766505 Articles

Share this story