गुरुग्राम: निवेश के नाम पर ठगी के लिए साइबर ठगों को बैंक खाता दिया, एक काबू

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 18 नवंबर (हि.स.)। निवेश के नाम पर ठगी करने के लिए साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने का एक आरोपी पुलिस के कब्जे में आया है। कुल ठगी गई राशि में से दो लाख 50 हजार रुपये आरोपी मुस्ताक के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि साइबर अपराध दक्षिण थाना में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार 19 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण गुरुग्राम में शिकायत दी कि निवेश के नाम पर उससे 12 लाख 44 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण में केस दर्ज करके जांच की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुस्ताक अहमद निवासी मुसलिंघोपा जिला दरंग असम के रूप में हुई है। पुलिस जांच व पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि में से दो लाख 50 हजार रुपये आरोपी मुस्ताक के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। वह बैंक खाता आरोपी मुस्ताक ने कमीशन पर एक अन्य व्यक्ति को बेचा था।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779097 Articles

Share this story