गुरुग्राम: कोचिंग के लिए नही हुआ पैसाें का प्रबंध तो छात्र ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: कोचिंग के लिए नही हुआ पैसाें का प्रबंध तो छात्र ने की आत्महत्या


-दसवीं कक्षा के छात्र ने अपनी मां की चुन्नी से लगाया फंदा

गुरुग्राम, 31 मार्च (हि.स.)। जिला के खंड फर्रुखनगर में स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में दसवीं कक्षा के एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी मां की चुन्नी का फंदा बनाया। मृतक छात्र की पहचान आकाश (15) के रूप में हुई है। आकाश का परिवार मूलरूप से बिहार के जिला छपरा का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार छात्र आकाश का पिता एक निजी स्कूल में चपरासी की नौकरी करता है। उसे स्कूल में ही स्टाफ क्वार्टर मिला हुआ है। पूरा परिवार वहीं पर रहता है। आकाश पढ़ाई में अच्छा था। वह दिल्ली के जनकपुरी स्थित विद्यापीठ में अपनी पढ़ाई के लिए दाखिला लेना चाहता था। पांच हजार रुपये देकर उसका वहां पर पंजीकरण भी कराया गया था। बताया जा रहा है कि दाखिला लेने के लिए और पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। आकाश भी इससे परेशान था। सोमवार की शाम को उसने अपनी मां की चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब शाम को उसकी मां काम से घर आई तो पता चला। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसएचओ संतोष ने पुलिस टीम के साथ मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story