गुरुग्राम: अरबेनिक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक ने लगाई फांसी

WhatsApp Channel Join Now

-उत्तर प्रदेश का रहने वाला था फांसी लगा आत्महत्या करने वाला युवक

गुरुग्राम, 10 सितंबर (हि.स.)। जिले के खंड फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में एक 21 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मुलायम पुत्र रघुनाथ (21) के रूप में हुई है।

वह उत्तर प्रदेश के दलेलनगर, कंचनपुर जिला लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। मुलायम पिछले कुछ समय से फर्रुखनगर में रह रहा था। वह वार्ड नंबर-2 में काला महादेव मंदिर के पास सुरेश के मकान में किराए पर रहता था। मुलायम फर्रुखनगर की अरबेनिक कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय मुलायम का साथी कंपनी में ड्यूटी गया हुआ था। जब वह ड्यूटी से वापस लौटा, तो उसे मुलायम के फांसी लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद साथी ने पुलिस के साथ-साथ मुलायम के परिवार को भी सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम भेज दिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उसके साथ रहने वाले युवकों से भी जानकारी इक_ा कर रही है। मामले में नियमों के हिसाब से जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story