गुरुग्राम: अनाधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए करेंगे गुजारिश: डा. इंद्रजीत कौर

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: अनाधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए करेंगे गुजारिश: डा. इंद्रजीत कौर


-मेयर डा. इंद्रजीत कौर यादव ने गांव गढ़ी को दी साढ़े छह करोड़ रुपये की सौगात

गुरुग्राम, 08 जून (हि.स.)। मानेसर की मेयर डा. इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र की अनाधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए सरकार से गुजारिश करेंगें। साथ ही कहा कि निगम का प्रयास है कि अगले एक महीने के भीतर निगम क्षेत्र में जीएमडीए के सहयोग से नहरी पानी की सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी। मेयर ने सोमवार को गांव गढ़ी को साढ़े छह करोड़ रुपये की सौगात दी।

मेयर ने गांव में नौ कार्यों का शिलान्यास किया।

मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने सोमवार को गांव गोपालपुर से पीएचसी गढ़ी तक 95 लाख रुपये की लागत से लगने वाले कंक्रीट ब्लॉक्स के कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा गोपालपुर से गढ़ी तक मुख्य सडक़ पर टाइल्स का कार्य, जिसमें 95 लाख रुपये की लागत आएगी। गढ़ी से साढऱाणा रोड़ और हमीरपुर को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ के कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य में भी 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गढ़ी में भगवान परशुराम मार्ग पर फुटपाथ और ग्रीनबेल्ट निर्माण पर भी नगर निगम 45 लाख रुपये खर्च करेगा। गढ़ी में चिलाना मंदिर मार्ग पर फ्लाईओवर से बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य के निर्माण पर 45 लाख रुपये, गढ़ी के आरडी स्कूल से रणविजय स्कूल वाले रेवेन्यू रास्ते में सीवर, पानी की लाइन और टाइल्स रोड़ का निर्माण किया जाएगा।

इस काम पर नगर निगम मानेसर 95 लाख रुपये वहन करेगा। गांव गढ़ी में आश्रम चौक से प्राचीन हनुमान मंदिर तक आरसीसी रोड़ का निर्माण किया जाएगा। इस रोड़ के निर्माण पर निगम 75 लाख रुपये खर्च करेगा। गढ़ी मेगं स्वामी चौक स्थित चौपाल का नवीनीकरण के कार्य पर 23 लाख रुपये और गोपालपुर एक्सटेंशन रेवेन्यू रास्ते पर टाइल्स बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया, जिस पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगें। इस दौरान उनके साथ पार्षद जुगमिंदर, डॉ. विजय, रामकिशन यादव, हरिओम यादव, नरेश यादव, राम नारायण यादव, नवीन, विक्रम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story