गुरुग्रात यातायात पुलिस ने बुलेट पटाखा बाइक के 19 दिन में किए 101 चालान
-10.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला, अवैध मॉडिफिकेशन पर शिकंजा
गुरुग्राम, 20 जून (हि.स.)। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक जून से 19 जून 2026 तक बुलेट पटाखा बाइक और नॉन फंक्शनल साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 101 चालान किए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया किचालानों से कुल 10 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य गुरुग्राम की सडक़ों को सुरक्षित बनाना और सडक़ हादसों को रोकना है। कुछ दुपहिया चालक अपनी मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं बल्कि अन्य लोगों को भी परेशान करते हैं। ऐसे चालकों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने समय-समय पर विशेष अभियान चलाए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन जैसे पटाखा साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है बल्कि सडक़ सुरक्षा भी प्रभावित होती है। यातायात पुलिस ने कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और नियमों के अनुसार वाहन चलाकर शहर को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने में सहयोग दें।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

