खेल-खेल में स्वच्छता का संदेश, प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम की ओर अनूठी पहल

WhatsApp Channel Join Now
खेल-खेल में स्वच्छता का संदेश, प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम की ओर अनूठी पहल


-नगर निगम गुरुग्राम एवं वन स्टेज एनजीओ की संयुक्त पहल

गुरुग्राम, 30 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम के साथ-साथ बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम एवं वन स्टेज एनजीओ द्वारा एक अनूठी जन-जागरुकता पहल की गई। इस पहल के तहत खेलों को माध्यम बनाकर नागरिकों को स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग से बचाव तथा जिम्मेदार कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

नगर निगम कार्यालय सेक्टर-34 परिसर में इस जागरुकता पहल में खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने, कचरे को जिम्मेदारी से अलग-अलग करने एवं उचित तरीके से निस्तारित करने के लिए प्रेरित किया गया। खेलों के माध्यम से दिए गए संदेश ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सहज और रोचक तरीके से नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। जागरुकता को रोचक और सहभागी गतिविधियों से जोडऩे से स्वच्छता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचता है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story