कैथल में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री का भंडाफोड़, सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
कैथल में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री का भंडाफोड़, सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई


कैथल में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री का भंडाफोड़, सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई


कैथल, 21 मई (हि.स.)।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम कुरुक्षेत्र व कैथल ने गुरुवार को शहर के पेहवा चौक स्थित एक बुक डिपो पर छापा मारकर नकली एनसीईआरटी पुस्तकों के भंडारण और बिक्री का खुलासा किया है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में की गई।टीम के साथ एनसीईआरटी दिल्ली के सहायक व्यापार प्रबंधक पदम सिंह भाटी और उत्पादन सहायक अश्वनी माचरा भी मौजूद रहे। छापेमारी के दौरान जिला शिक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिनमें उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान, उप अधीक्षक प्रवीन थरेजा, बीईओ कार्यालय से सुखबीर सिंह तथा थाना शहर कैथल से उप निरीक्षक सत्यवान सिंह व सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार शामिल थे।छापेमारी के दौरान नवीन बुक डिपो के मालिक नवीन कुमार को मौके पर बुलाकर दुकान में रखी पुस्तकों की जांच की गई। जांच में कक्षा 9वीं की एनसीईआरटी अंग्रेजी माध्यम की विज्ञान विषय की “एक्सप्लोरेशन” नामक पुस्तक (कोड संख्या 0906, मूल्य 205 रुपये) की कुल 483 प्रतियां नकली पाई गईं। इन पुस्तकों में एनसीईआरटी का आधिकारिक वाटरमार्क और लोगो नहीं पाया गया।इस संबंध में पदम सिंह भाटी ने नवीन बुक डिपो के मालिक के खिलाफ नकली पुस्तकों के भंडारण और बिक्री को लेकर थाना शहर कैथल में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Share this story