कैथल: एंटी नारकोटिक सैल ने 17.37 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कैथल:  एंटी नारकोटिक सैल ने 17.37 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी किया गिरफ्तार


कैथल, 18 मार्च (हि.स.)। जिला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना राजौंद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 17.37 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।

एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई राजेश कुमार बुधवार काे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बस अड्डा राजौंद के पास उन्हें एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि राजौंद निवासी प्रवीण हेरोइन (चिट्टा) का सेवन करने के साथ-साथ उसकी बिक्री भी करता है और अनाज मंडी क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और बीर बागड़ा रोड, राजौंद पर दबिश दी। मौके पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजाैंद निवासी प्रवीण कुमार के रूप में बताई।

पुलिस ने नियमानुसार मौके पर तहसीलदार कलायत अजय कुमार को बुलाया। उनकी मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें 17.37 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एएसआई जगभान द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Share this story