कैथल : आम चुनाव व उप चुनाव पंचायत के लिए मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी

WhatsApp Channel Join Now

कैथल, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। आगामी 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। कैथल जिले के सीवन खंड के पोलड़ व गोबिंंदपुरा में नव गठित पंचायतों में चुनाव और जिला में रिक्त हुए पदों पर पंच और सरपंचों के उपचुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को तैयार करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम तय कर दिया है। मतदाता सूची का वार्डवार ड्राफ्ट 28 फरवरी तक तैयार करना होगा। ग्राम पंचायतों के सभी वार्डों की वार्डवार दावे-आपत्तियों को दो मार्च तक लिया जाएगा।

जिला निर्वाचक अधिकारी को नाै मार्च तक दावे एवं आपत्तियां दिए जा सकते हैं। इसके बाद आगामी 12 मार्च तक दावे-आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 16 मार्च तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दायर कर सकेंगे। फिर 19 मार्च तक अपील का निपटारा किया जाएगा। इससे जल्द शुरू होने के बाद 27 मार्च को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Share this story