किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में माता-पिता होंगे शामिल: आरती सिंह राव

WhatsApp Channel Join Now

एनएचएम हरियाणा और स्कूल शिक्षा विभाग शुरू करेंगे कार्यक्रम ‘साथ’

स्कूलों में आयोजित होंगे मासिक सत्र

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर एक वार्षिक 'साथ' गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

आरती सिंह राव ने गुरुवार को जारी जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से 'साथ' कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह एक राज्यव्यापी कार्यक्रम है जो स्कूलों को माता-पिता, शिक्षकों और स्वास्थ्य प्रणाली के बीच एक नियमित बैठक स्थल में बदल देगा। स्कूलों में आयोजित होने वाले मासिक सत्रों के माध्यम से, 10 से 19 वर्ष की आयु (कक्षा 6वीं से 12वीं) के किशोरों के माता-पिता और अभिभावक भावनात्मक तनाव के शुरुआती लक्षणों को पहचानना, अपने बच्चों से खुलकर बात करना और मदद के लिए सही जगह से संपर्क करना सीखेंगे। किसी भी समस्याग्रस्त बच्चे को एक स्पष्ट प्रक्रिया के तहत सहायता दी जाएगी। शिक्षक या माता-पिता से स्कूल काउंसलर, फिर सीएचसी, किशोर स्वास्थ्य या आरबीएसके सेवाओं तक और आवश्यकता पडऩे पर विशेषज्ञ देखभाल तक — जहाँ हर चरण में फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769049 Articles

Share this story