अंडमान के दौरे पर जाएंगे हरियाणा के विधायक

WhatsApp Channel Join Now

-16 नवंबर को विधानसभा की यूथ कमेटी का शुरू होगा दौरा

चंडीगढ़, 13 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा की यूथ कमेटी के अंतर्गत विधायकों का एक शिष्टमंडल अंडमान एवं निकोबार जाएगा। विधानसभा की यूथ वैलफेयर कमेटी पक्ष और विपक्ष के करीब दस विधायक शामिल हैं। शिष्टमंडल 16 नवंबर को अंडमान-निकोबार के लिए यहां से रवाना होगा।

विधानसभा की कई कमेटियां हैं जिनमें सभी दलों के विधायक सदस्य होते हैं। समय समय पर अलग अलग मुद्दों को लेकर ये दूसरे राज्यों का दौरा करते हैं। समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना तथरा होडल के विधायक हरिंदर सिंह के अनुसार, इस दौरे के दौरान सभी विधायक युवाओं, रोजगार और एजुकेशन जैसे मुद्दों को लेकर वहां जानकारी लेंगे। विधायक ये देखेंगे कि युवाओं के विकास व रोजगार संबंधी पहलुओं पर किस तरह से वहां स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

दौरे के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट विधानसभा को देगी, जिसके आधार ये तय किया जाएगा कि प्रदेश में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी बेहतरी के लिए हम फिलहाल क्या कदम उठा रहे हैं और अलग से क्या कदम उठा सकते हैं। विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में हरिंदर सिंह, निखिल मदान, सतपाल जांबा, बलराम दांगी, जस्सी पेटवाड़, विनेश फोगाट, अर्जुन चौटाला, देवेंद्र चतुर्भुज और शिशपाल केहरवाला शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story