सिरसा: झाड़ियों में मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 17 सितंबर (हि.स.)। सिरसा के रेलवे स्टेशन के नजदीक झाडिय़ों में एक युवक का शव मिला है। शव चार-पांच दिन पुराना है, जिससे पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को लोग पार्क में घूम रहे थे और उन्हें बदबू आने का एहसास हुआ। उन्होंने पार्क के पीछे झाडिय़ों में देखा तो एक युवक की लाश पड़ी थी जो कि गली-सड़ी अवस्था में थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्तपाल भिजवाया है। पुलिस शव के पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के पुलिस थानों में हाल ही में दर्ज गुमशुदा व्यक्तियों की जांच भी कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मजदूर की मिक्सर मशीन से गिरने से मौत

जिले के डबवाली क्षेत्र में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर एक मकान का लेंटर डाल रहे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन से एक युवक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story