कैथल: हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो अपलोड कर फैलाई दहशत,केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

कैथल, 13 नवंबर (हि.स.)। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। गांव क्योड़क के बस स्टैंड के पास रहने वाले एक युवक ने देसी पिस्तौल के साथ फोटो और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए। इस संबंध में जिला पुलिस कैथल के सुरक्षा एजेंट ईएएसआई सतपाल सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ईएएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि गांव क्योड़क निवासी सागर की इंस्टाग्राम पर आईडी है। आरोपी अपनी आईडी पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करता है। 12 नवंबर को भी उसने सुबह करीब नाै बजे से साढ़े 10 बजे के बीच देसी पिस्तौल के साथ फोटो और वीडियो अपलोड की। पुलिस द्वारा संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की जांच करने पर इस प्रकार की पोस्ट मिलीं।शिकायतकर्ता के अनुसार हथियारों के साथ इस तरह की पोस्ट डालने से आम लोगों में भय का माहौल पैदा होता है। साथ ही, ऐसी गतिविधियों से युवाओं को अपराध की ओर प्रेरित करने और गैंगवार को बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है। आरोपी की पोस्ट से क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। क्योड़क चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776237 Articles

Share this story