पानीपत: दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गया युवक डूबा

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गया युवक डूबा


पानीपत, 24 जून (हि.स.)। पानीपत-दिल्ली पैरलल नहर में नहाने के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण गहरे पानी में समा गया।जिसका अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसकी शिकायत डूबने वाले के भाई ने थाना पुराना औद्योगिक में दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में असंध रोड स्थित बजरंग मार्केट निवासी चरणजीत ने बताया कि उसका 24 वर्षीय छोटा भाई साहिल पिछले करीब छह साल से रह रहा था। चरणजीत के अनुसार 23 जून को उसका भाई साहिल अपने साथी मोहित, कुश और सुशील के साथ गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास स्थित नहर में स्नान करने के लिए गया था।

इसी दौरान गांव के ही मोहित ने फोन पर सूचना दी कि साहिल नहाते-नहाते अचानक कहीं गायब हो गया है और ऐसा अंदेशा है कि वह नहर के तेज बहाव में डूब गया है। भाई के डूबने की सूचना मिलते ही चरणजीत तुरंत उत्तर प्रदेश से पानीपत पहुंचा। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से भाई की नहर में गहनता से तलाश करवाने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गोताखोरों की टीम को बुलाकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक लापता लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story