सोनीपत: वाटर पार्क में हादसा, युवक की माैत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: वाटर पार्क में हादसा, युवक की माैत


सोनीपत, 24 जून (हि.स.)। सोनीपत

जिले के गांव नाहरी स्थित गणेश वाटर पार्क में दिल्ली निवासी एक युवक की हादसे में

मौत के मामले में वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क

में घूमता और डांस करता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने वाटर पार्क

संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर कुंडली थाना पुलिस ने मामला

दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली

के जहांगीरपुरी निवासी शेख फैज अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई

शेख फिरोज अली (36) कबाड़ का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

21 जून को वह अपने पांच दोस्तों अब्दुल रहूफ, शेख असमत, मोहम्मद करीम, शेख बिलाल और

मुस्तकीन के साथ गांव नाहरी स्थित गणेश वाटर पार्क में नहाने और मनोरंजन के लिए आया

था। सभी ने प्रति व्यक्ति 100 रुपये देकर प्रवेश लिया था।

शिकायत

के अनुसार वाटर पार्क संचालक दलेल ने युवकों को भरोसा दिलाया था कि पार्क में सभी व्यवस्थाएं

सुरक्षित हैं। परिजनों का आरोप है कि युवकों द्वारा सुरक्षा उपकरण और हेलमेट की मांग

किए जाने पर उन्हें इसकी आवश्यकता न होने की बात कही गई। फिरोज अपने दोस्तों के साथ

स्लाइड पर चढ़ा था। इसी दौरान वह स्लाइड पर बैठने और सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा

था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे फर्श पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट

आई। घायल फिरोज को उसके दोस्त उपचार के लिए दिल्ली के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल, नरेला

ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

गया।

फिरोज

के परिजन 23 जून को वाटर पार्क पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उनका आरोप

है कि वहां लाइफगार्ड, सुरक्षा हेलमेट और सुरक्षा जाल की व्यवस्था नहीं थी। जिस स्थान

से फिरोज गिरा, वहां कोई सुरक्षा जाल नहीं लगा था। सूचना मिलने पर बारोटा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। कुंडली

थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी और जांच

टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story