पानीपत- दिल्ली मार्ग पर वाहन की टक्कर से युवक को मौत

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत- दिल्ली मार्ग पर वाहन की टक्कर से युवक को मौत


पानीपत, 15 जुलाई (हि.स.)। पानीपत जीटी रोड पर 70 माइल स्टोन हवेली के सामने हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान गांव महमूदपुर निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार मंगलवार की शाम को अपने गांव के नजदीक सरकारी डिपो पर राशन लेने के लिए पैदल निकला था, इसी दौरान सड़क पार करते समय पानीपत से करनाल की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और मृत्यु होने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महमूदपुर निवासी मृतक के भाई सोमनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक भाई राजकुमार बाबरपुर मंडी के पास स्थित कार एजेंसी में वाशिंग का काम करता था।

14 जुलाई को राजकुमार की छुट्टी थी। शाम के वक्त वह अपने घर से पैदल ही बाबरपुर मंडी में स्थित सरकारी डिपो से राशन लेने के लिए निकला था। शाम करीब छह बजे जब राजकुमार जीटी रोड पर पानीपत हवेली के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी पानीपत से करनाल की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से चलाते हुए राजकुमार को सीधी टक्कर मार दी। हादसा होते ही आरोपी ड्राइवर कानून की परवाह किए बिना अपने वाहन को भगा ले गया। थाना सेक्टर 13/17 पास ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story