सिरसा: शादी में फोटो शूट कर रहे फोटोग्राफर की कार की टक्कर से मौत

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 22 अप्रैल (हि.स.)। जिले में में शादी समारोह के बाद दुल्हन विदाई करते समय फोटो शूट कर रहे फोटाग्राफर को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से फोटोग्राफ करीब दस फीट उछल कर सडक़ पर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खुशियां मातम में बदल गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सिरसा के हिसार रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह था। सुबह दुल्हन विदाई के समय फोटोग्राफर फोटो शूट कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और वह हवा में उलछता हुआ करीब दस फीट आगे जाकर गिरा। मृतक युवक की पहचान सिरसा जिले के गांव अभोली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

युवक ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग

जिले के गांव मौजगढ़ से गुजर रही भाखड़ा नहर में बुधवार को एक युवक ने छलांग दी। युवक का मोटरसाइकिल नहर किनारे पड़ा मिला है। गाोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव झूठी खेड़ा निवासी मदनलाल सुबह बाइक लेकर घर से निकला और मौजगढ़ गांव के पास पहुंच कर भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे बाइक व चप्पल व अन्य सामान पड़ा देखकर राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस टीम व गोताखोर मौके पर पहुंचे और मदन लाल की नहर में तलाश की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व मदन लाल ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। वहीं परिजनों के अनुसार मदन लाल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story