हिसार में पुलिस लॉकअप में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किया था युवक को गिरफ्तार

हिसार, 01 जुलाई (हि.स.)। शहर के अर्बन एस्टेट पुलिस थाना में बंद एक युवक

की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक को पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर

पकड़ा था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के सिरसा गांव निवासी

लगभग 30 वर्षीय सुनील वह मछली मार्केट में बाबा चिकन कॉर्नर चलाता था। सुनील ने गत

26 जून को अपनी पत्नी संध्या से मारपीट की थी।

इसी आरोप में पुलिस ने उसे मंगलवार शाम

को गिरफ्तार किया था। पुलिस सुनील को पकड़कर थाने ले आई। सुबह जब पुलिस कर्मचारियों

ने देखा तो सुनील लॉकअप में मृत पाया गया। लॉकअप में युवक की मौत से पूरे थाना में

हड़कंप मच गया। सूचना के बाद उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के

लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने लॉकअप के अंदर और बाहर दोनों जगहों

से साक्ष्य जुटाए। करीब एक घंटे तक जांच के बाद टीम थाने से रवाना हो गई। शव को पोस्टमार्टम

के लिए जिले के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा

कि सुनील की मौत का क्या कारण है। पुलिस के अनुसार, जब सुनील को लॉकअप में बंद किया गया, उस समय बैरक में दो

अन्य हवालाती भी मौजूद थे। दोनों का कहना है कि रात के समय सुनील बाथरूम जाने के लिए

उठा था। इसके बाद वह वापस आकर सो गया। सुबह जब उसे जगाने की कोशिश की गई तो वह नहीं

उठा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी संध्या ने कहा कि उसका पति सुनील

उसके साथ रोजाना मारपीट करता था। एक दिन उसने उसे छत से धक्का देकर मारने की भी कोशिश

की थी। इस संबंध में वह पहले भी पुलिस को शिकायत दे चुकी थी, लेकिन पुलिस हर बार उसे

पकड़कर छोड़ देती थी। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि हवालात में बंद सुनील कुमार

की मौत हो गई है। मंगलवार रात उसका मेडिकल कराने के बाद उसे लॉकअप में रखा गया था।

बुधवार सुबह वह मृत मिला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story