सिरसा: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत
सिरसा, 28 जुलाई (हि.स.)। जिले खंंड नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शव का मंगलवार को सिरसा के जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
गांव बरासरी निवासी संजय कुमार भट्टू से अपने गांव बरासरी मोटरसाइकिल से आ रहा था। इसी दौरान पिलीमंदोरी निवासी विनोद कुमार पंजाब हेड़ से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। सोमवार रात को गांव नहराणा के पास चौपटा भट्टू रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार भिडंत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद का उपचार चल रहा है। मृतक संजय के भाई पवन कुमार ने बताया कि संजय भट्टू कलां में दुकान चलाता था और रोजाना मोटरसाइकिल पर घर आता था। सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक संजय के भाई के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

