रोहतक:नहर में डूबने से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

खेत में पानी देने गया था युवक, देर रात नहीं लौटा घर

रोहतक, 24 मई (हि.स.)। गांव खरकड़ा निवासी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को युवक के शव की नहर में तलाश की और ढूंढ निकाला। युवक बीती रात घर से खेत में पानी देने के नाम पर गया था, लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार बीती रात गांव खरकड़ा निवासी 19 वर्षीय आकाश घर से खेत के लिए गया था।

रातभर वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा की आकाश खेत में ही सो गया होगा। सुबह परिजन खेत में गए तो वह नहीं मिला और परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। बाद में परिजनों ने आकाश के कपड़े पास से गुजर रहीं नहरी की पटरी पर मिले, जिसके बाद आशंका जताई कि आकाश नहर में बह गया होगा।

परिजनों ने इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम व पुलिस को दी। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मद्द से कई घटों की तलाश के बाद आकाश का शव नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ है कि नहर में नहाने के दौरान आकाश डूब गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

-----

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story