राेहतक: घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या कर युवक मौके से फरार
गांव डोभ में किराए पर रहता है परिवार, असम की रहने वाली थी महिला
देर रात पति व पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी
रोहतक, 02 जून (हि.स.)। गांव डोभ में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव डोभ में किराए के मकान में रहने वाले आजाद सिंह ने साेमवार की देर रात अपनी पत्नी जोशना के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना काे अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त घर पर उनके दो बच्चे थे। मंगलवार सुबह बच्चों की रोने की आवाज सुनकर पडोस घर गए तो उन्होंने देखा कि महिला का शव चारपाई पर पड़ा है। इसी बीच सुचना पाकर बहुअकबर पुर पुलिस मौके पर पहंुची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और उनके ब्यान दर्ज किये। पडोसियों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा रहता था और इसी के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है और इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

