राेहतक: गांव में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

WhatsApp Channel Join Now

रोहतक, 19 जुलाई (हि.स.)। महम थाना के अंतर्गत गांव मोखरा में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि युवक का गांव के ही कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव मोखरा निवासी सुरेश ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह उस वक्त लगा जब परिजन उसके कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि संजय फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजन उसे पीजीआई लेकर पहुंचे , जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दी।

इसी बीच सूचना पाकर महम पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था, युवकों ने सुरेश को आत्महत्या के लिए विवश किया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

--------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story