झज्जर : होली खेलने के बाद नहर में उतरा युवक डूबा

WhatsApp Channel Join Now
झज्जर : होली खेलने के बाद नहर में उतरा युवक डूबा


झज्जर, 05 मार्च (हि.स.)। होली खेलने के बाद नहाने के लिए नहर में उतरे ल एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उसने शराब पी रखी थी। हादसे की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन डूबे हुए युवक का गुरुवार दोपहर बाद तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया।

दिल्ली-रोहतक रोड पर गांव रोहद के निकट दुल्हेंडी की शाम दोस्तों के साथ एनसीआर नहर में नहाने गया 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह पानी के बहाव को समझ नहीं पाया।

बिहार का युवक चंदन पिछले कई साल से रोहद के निकट जय शिव प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। वह फैक्टरी परिसर में ही रहता था। बुधवार को उसने दोस्तों के साथ दिनभर होली। शाम को वह अपने कुछ साथियों के साथ आसौदा मोड़ के निकट एनसीआर नहर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंदन ने शराब पी रखी थी और नहाने के लिए नशे की हालत में ही नहर में उतर गया। कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। मगर कई घंटे के प्रयास के बावजूद डूबा हुआ युवक नहीं मिला। फिलहाल पुलिस में दुर्घटना की सूचना दर्ज कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज

Share this story