यमुनानगर में दशहरा देखकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर में दशहरा देखकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या


यमुनानगर, 21 अक्टूबर (हि.स.) यमुनानगर में दशहरा कार्यक्रम देखकर लौट रहे 34 वर्षीय युवक सरन सिंह की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर शाम यमुनानगर की छोटी लाइन के पास हुई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दीपक, शिवम और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सरन सिंह मंगलवार शाम अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर दशहरा कार्यक्रम देखकर घर लौटा था। परिवार को घर छोड़ने के बाद वह सब्जी लेने के लिए निकला था। वह यमुनानगर की छोटी लाइन पर एक दुकान के सामने पहुंचा, जहां दीपक और उसके साथी मौजूद थे। शिकायत के मुताबिक, सरन सिंह और दीपक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दीपक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शिवम अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने भी सरन सिंह के पेट, छाती और गले पर मुक्के मारे तथा लातों से पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल सरन सिंह को यमुनानगर के सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764250 Articles

Share this story