यमुनानगर: हरियाणा का व्यापारी वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है: मनोज गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now


-मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर बधाई व धन्यवाद किया

यमुनानगर,19 मार्च (हि.स.)। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड जिला यमुनानगर के सदस्य, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग के साथ रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले व व्यापारियों के कल्याण के लिए कार्य करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई व धन्यवाद किया।

हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के जिला यमुनानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने व्यापारियों के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है जिसके अंतर्गत 20 लाख रुपये वार्षिक तक की टर्नओवर वाले व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है व यह कार्य सीए से करवाना होता है। जिसका भुगतान पहले व्यापारी को करना होता था पर अब सरकार ने घोषणा की है कि इस खर्चे का भुगतान हरियाणा सरकार करेगी। इसके साथ-साथ दयालु योजना के अंतर्गत भी व्यापारी भाईयों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर के व्यापारी भाईयों कि उन्हें समस्याएं मिलती रहती है। जिनका समाधान वह हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्मम से हरियाणा सरकार से करवा रहे है।

हरियाणा व्यापार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने बताया कि हरियाणा की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतोदय के सिद्धांत पर चलते हुए हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार समय-समय पर व्यापारियों के कल्याण के लिए योजनाओं की घोषणा करती रहती है। जिससे हरियाणा का व्यापारी वर्ग आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

Share this story