यमुनानगर: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में आग से लाखों का सामान हुआ राख

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में आग से लाखों का सामान हुआ राख


यमुनानगर: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में आग से लाखों का सामान हुआ राख


यमुनानगर, 09 नवंबर (हि.स.) दीपावली की रात यमुनानगर बस स्टैंड के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के ऊपर बने गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी मुकेश के अनुसार देर रात दुकान के ऊपर बने गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत दुकान का बिजली कनेक्शन कटवाया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकान और गोदाम में रखा सामान जल चुका था। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग दुकान और गोदाम में रखे सामान तक फैल गई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दुकान और गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774280 Articles

Share this story