यमुनानगर:महिला आरक्षण और सम्मान के मुद्दे पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर:महिला आरक्षण और सम्मान के मुद्दे पर भाजपा ने किया प्रदर्शन


यमुनानगर, 14 अक्टूबर (हि.स.) यमुनानगर में महिलाओं के सम्मान और महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर विरोधात्मक रुख अपना रही है।

प्रदर्शन में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मेयर मदन चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने महिला आरक्षण और महिलाओं के मान-सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस को घेरा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विरोध का रुख अपनाया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान का संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश का माहौल खराब करने और युवाओं को भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और देश की एकता के लिए प्रतिबद्ध है। सपरा ने कांग्रेस पर देशविरोधी तत्वों का समर्थन करने और अराजकता का माहौल बनाने के आरोप भी लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक दलों को गंभीरता से काम करना चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760621 Articles

Share this story