सोनीपत: यज्ञ प्रकृति, समाज और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच के प्रेरक हैं: देवेंद्र कादयान

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: यज्ञ प्रकृति, समाज और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच के प्रेरक हैं: देवेंद्र कादयान


सोनीपत, 22 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में मंगलवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान परिवार के उत्तम

स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर आरोग्य एवं समृद्धि यज्ञ

का आयोजन किया गया। गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान और पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने यज्ञ

में आहुति देकर सभी के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।

संस्थान

के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक

कपिल भाटिया, एमडी इंजी. संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर

कुलदीप और रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ यज्ञ

में आहुति दी। बीटेक, वैमानिकी, पॉलिटेक्निक, प्रबंधन, फार्मेसी, विधि, आईटीआई और अन्य

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। महेंद्र सिंह नैन, रविंद्र टोकस,

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व एईओ जगवीर मलिक, अधिवक्ता गोपी रमन मिश्रा,

कन्हैया तिवारी और अर्पित मिश्रा ने भी आहुति दी।

विधायक

देवेंद्र कादियान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व है। यह प्रकृति,

समाज और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों

से शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन में अपनाने का

आह्वान किया। चेयरमैन

डॉ. विजयपाल नैन ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय

संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों

में सकारात्मक सोच और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य

आपसी सद्भाव और स्वस्थ वातावरण की भावना को मजबूत करना भी है। कार्यक्रम के अंत में

प्रसाद वितरित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story