हिसार : यज्ञ केवल कर्मकांड नहीं, जीवन और पर्यावरण की शुद्धि का महाविज्ञान : आचार्य कर्मवीर मेधार्थी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : यज्ञ केवल कर्मकांड नहीं, जीवन और पर्यावरण की शुद्धि का महाविज्ञान : आचार्य कर्मवीर मेधार्थी


गुरुकुल आर्य नगर के 62वें वार्षिक महोत्सव का दूसरा दिन वैदिक परंपराओं और

यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व को समर्पित रहा

हिसार, 19 नवंबर (हि.स.)। गुरुकुल आर्य नगर संस्कृत विद्यापीठ में आयोजित

62वें वार्षिक महोत्सव का दूसरा दिन गुरुवार को वैदिक परंपराओं, यज्ञ के वैज्ञानिक

महत्व और भारतीय संस्कृति के संदेश के नाम रहा। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा दर्शनाचार्य

आचार्य पं. कर्मवीर मेधार्थी ने गुरुकुल के ब्रह्मचारियों, विद्यार्थियों, आचार्यों

और गणमान्य अतिथियों को देव यज्ञ के गहरे और वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराया।

आचार्य कर्मवीर मेधार्थी ने कहा कि देव यज्ञ को केवल कर्मकांड या पूजा-पद्धति

समझना इसकी व्यापकता को सीमित करना है। वास्तव में यज्ञ वैदिक संस्कृति का ऐसा महाविज्ञान

है, जो व्यक्ति के जीवन, विचारों और संपूर्ण वातावरण की शुद्धि का संदेश देता है। उन्होंने

कहा कि अग्नि से बड़ा कोई अनुसंधानकर्ता नहीं है। यज्ञ में शुद्ध घी और विशिष्ट औषधीय

हवन सामग्री की आहुतियां देने पर अग्नि उन्हें सूक्ष्म रूप में परिवर्तित कर पूरे वातावरण

में प्रसारित कर देती है।

गुरुकुल के महामंत्री एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि आचार्य ने यज्ञ

में प्रयुक्त औषधीय एवं सुगंधित सामग्री का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि इसका मकसद केवल

वातावरण को शुद्ध और सुगंधित बनाना नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति मनुष्य की जिम्मेदारी

का बोध कराना भी है।

वैदिक जीवन पद्धति पर प्रकाश डालते हुए आचार्य मेधार्थी ने कहा कि यज्ञ का

महत्व धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के भीतर त्याग, अनुशासन,

परोपकार और सामूहिक कल्याण की भावना जागृत करता है। उन्होंने ब्रह्मचारियों का आह्वान

किया कि वे वैदिक संस्कृति के उच्च आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में ज्ञान,

संस्कार तथा नैतिक मूल्यों का प्रसार करें।

इस अवसर पर गुरुकुल के कार्यकारी प्रधान रामकुमार आर्य, महामंत्री एडवोकेट

लाल बहादुर खोवाल, उपप्रधान सुभाष जांगड़ा, मानद कुलपति एवं मैनेजिंग ट्रस्टी आचार्य

पं. रामस्वरूप शास्त्री, उपमंत्री रामफल वर्मा, मुख्याधिष्ठाता एवं कोषाध्यक्ष इन्द्रदेव

शास्त्री, मानसिंह पाठक, निहाल सिंह डांगी,

विनोद गुरी, राकेश कुमार, ओमप्रकाश प्राचार्य गुरु दक्ष आईटीआई तथा सुनील दत्त भारती,

एडवोकेट बजरंग इंदल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story