जींद : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जीवन सादगी, पारदर्शिता को समर्पित : डिप्टी स्पीकर

WhatsApp Channel Join Now
जींद : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जीवन सादगी, पारदर्शिता को समर्पित : डिप्टी स्पीकर


जींद, 05 मई (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि राजनीति में सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा का पर्याय बन चुके हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जीवन संघर्ष, अनुशासन और समर्पण की एक प्रेरक कहानी है।

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष पर जयंती देवी मंदिर में आयोजित यज्ञ एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनहोंने कहा कि महान व्यक्तित्वों के जन्मदिन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिला है। उनके कार्यकाल में हजारों युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के सिद्धांत पर केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली। जिससे युवाओं में विश्वास और उत्साह का संचार हुआ। उनकी सोच को निरंतर आगे बढाते हुए वर्तमान सरकार भी इन्ही सिद्धांतों पर आगे बढ रही है। उन्होंने देश के विकास पर बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होनें कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपने जीवन की शुरुआत बेहद सामान्य परिस्थितियों से की। लेकिन अपने दृढ़ संकल्प और संगठनात्मक क्षमता के बल पर वे देश के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रशासनिक सुधारों और पारदर्शिता के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यह कदम प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढूल, राजन चिलाना, डा. मेघा चिलाना, नीरज मिगलानी, सुभाष तनेजा, संगीता छाबड़ा, मोहित शर्मा, बबलू गोयल, सन्नी समेत काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story