सोनीपत: खेल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम, विजेता सम्मानित हुए
सोनीपत, 21 जुलाई (हि.स.)। खरखौदा
स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही ब्लॉक स्तरीय स्कूली
खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले उत्साह और खेल भावना के साथ
मंगलवार को संपन्न हुए। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित
ओमप्रकाश दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया और प्राचार्या दया दहिया ने पहलवानों
की बाउट शुरू कराकर किया।
ओमप्रकाश
दहिया ने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की
सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत की चिंता छोड़कर पूरे समर्पण और
खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। डॉ. सुबोध दहिया
ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और संतुलित
पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ
आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अंडर-17
बालक फ्री स्टाइल कुश्ती में 45 किलोग्राम भार वर्ग में परमजीत सिंह (प्रताप स्कूल)
प्रथम और कृष (पैरामाउंट स्कूल, फरमाणा) द्वितीय रहे। 48 किलोग्राम में लविश (बाबा
छोटूनाथ स्कूल, सिसाना) प्रथम तथा प्रिंस (प्रताप स्कूल) द्वितीय रहे। 51 किलोग्राम
में उमंग (प्रताप स्कूल) प्रथम और यश (पैरामाउंट स्कूल, फरमाणा) द्वितीय रहे। 55 किलोग्राम
में शुभम (राजकीय स्कूल, खांडा) प्रथम तथा परवेश (राजकीय स्कूल, सैदपुर) द्वितीय रहे।
60 किलोग्राम में ईशांत कुमार (प्रताप स्कूल) प्रथम और सोम (अमर स्पोर्ट्स स्कूल, सेहरी)
द्वितीय रहे। 65 किलोग्राम में हेमंत (सीएमइइइ स्कूल, फरमाणा) प्रथम तथा शिवा तंवर
(प्रताप स्कूल) द्वितीय रहे। 71 किलोग्राम में अभिषेक कुंडू (प्रताप स्कूल) प्रथम और
अरमान (सीएमइइइ स्कूल, फरमाणा) द्वितीय रहे। 80 किलोग्राम में योगेश (प्रताप स्कूल)
प्रथम तथा पारस (एमडी स्कूल, पिपली) द्वितीय रहे। 92 किलोग्राम में विजय (सीएमइइइ स्कूल,
फरमाणा) प्रथम और अर्पण (प्रताप स्कूल) द्वितीय रहे। 110 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषभ
(सीएमइइइ स्कूल, फरमाणा) प्रथम रहे। प्रतियोगिता
के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों
को बधाई देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

