एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

WhatsApp Channel Join Now
एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


पलवल, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल के कौशल कृषि संकाय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने शुक्रवार को पौधारोपण करके किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कृषि संकाय के डीन डॉ. डी. वी. पाठक, डीन प्रोफेसर सुनील गर्ग, डीन प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. तेजिंदर, डॉ. हेमंत कम्बोज, ओएसडी संजीव तायल तथा अनिल सहित संकाय एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कौशल कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कृषि फार्म में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गुरुदत्त गर्ग

Share this story