हिसार :आदमपुर के मलापुर की लाजवंती ढिल्लों बनीं हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष
महिलाओं तक घर-घर पहुंचाऊंगी कांग्रेस की नीतियां, संगठन को बूथ स्तर तक करूंगी
मजबूत
हिसार, 03 अगस्त (हि.स.)। आदमपुर क्षेत्र के गांव मलापुर की निवासी वरिष्ठ
कांग्रेस नेता लाजवंती ढिल्लों को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष
नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर लाजवंती ढिल्लों ने साेमवार काे कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर
जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं के बीच कांग्रेस की नीतियों और जनहित कार्यक्रमों
को घर-घर तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना होगा। लाजवंती ढिल्लों
ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व हरियाणा प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना
तथा किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना
है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत
बनाया जाएगा। लाजवंती ढिल्लों मूल रूप से आदमपुर के गांव मलापुर से हैं तथा उनकी ससुराल
उचाना क्षेत्र में है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

