हिसार : ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ की रणनीति पर काम करें कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ की रणनीति पर काम करें कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हिसार पहुंचने पर भव्य स्वागत, अग्रसेन भवन में हुआ

अभिनंदन

हिसार, 26 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.

अर्चना गुप्ता का हिसार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। शहर

के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, जयघोष और उत्साहपूर्ण स्वागत के बीच उनका अभिनंदन

किया गया। अग्रसेन भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,

कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार काे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को साकार करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी पहचान

नई ऊंचाइयों तक पहुंचाई है। आज भारत केवल दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला

देश नहीं, बल्कि विश्व को नई दिशा दिखाने वाला राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं

से आह्वान किया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, अपने बूथ को मजबूत रखें और

‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ की रणनीति पर काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

है और इस पार्टी को यहां तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी

सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य

कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए

कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील होगा। पार्टी

कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और संगठन की मजबूती के लिए दिन रात कार्य कर

रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हिसार में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को

लेकर कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में भारी उत्साह दिखाई दिया है। यह उत्साह

वह भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास का प्रमाण है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम हिसार

आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त

किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। समारोह को विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार व हिसार के मेयर प्रवीन

पोपली ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान

किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story