कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा : महिपाल ढांडा

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा : महिपाल ढांडा
WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा : महिपाल ढांडा


फतेहाबाद पहुंचे पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फतेहाबाद, 2 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा का मंगलवार को फतेहाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। महिपाल ढांडा ने फतेहाबाद के विधायक चौ. दुड़ाराम की कोठी पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र में लोकसभा चुनावों को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं गांव मताना के युवा सरपंच दलबीर वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा का स्वागत किया और पंचायत मंत्रालय का कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी। पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यकर्ताओं को जी-जान से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है।

यह टारगेट भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार द्वारा देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दें और सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी की रिकार्ड वोटों से जीत सुनिश्चित करें। दलबीर वर्मा एडवोकेट ने पंचायत मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सिरसा लोकसभा से भाजपा को मिलने वाली जीत में फतेहाबाद जिले का अहम योगदान रहेगा। जिले के मतदाता पूरी तरह भाजपा के साथ हैं और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं।

हिन्दुस्थान सामाचार/अर्जुन

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story