सोनीपत: कुंडली में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: कुंडली में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों का प्रदर्शन


सोनीपत, 24 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित जूता बनाने वाली फैक्ट्री के करीब 200 प्रवासी कामगारों

को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर गुरुवार को फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया।

कामगारों ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग से बकाया वेतन दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन

में शामिल महिला कामगार अंजू ने बताया कि दो महीने से किराया नहीं देने पर मकान मालिक

ने उनका सामान कमरे से बाहर निकाल दिया। दुकानदारों ने भी राशन उधार देना बंद कर दिया

है। अंजू ने बताया कि उनकी बेटी की 10 तारीख को शादी है और गांव जाने के लिए टिकट भी

कराया हुआ है, लेकिन उनके पास बिहार जाने तक के पैसे नहीं हैं। उनका आरोप है कि फैक्ट्री

मालिक हर बार आज-कल में वेतन देने का आश्वासन देते हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जाता।

कामगारों

का आरोप है कि वेतन मांगने कार्यालय जाने पर मानव संसाधन विभाग और फैक्ट्री का स्टाफ

उनसे काम करने का प्रमाण मांगकर परेशान करता है। आवाज उठाने पर पुलिस का डर दिखाने

और नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। कामगारों के अनुसार, पुराने मालिक

के जाने और नया प्रबंधन आने के बाद से करीब चार माह से कंपनी में परेशानी होने की बात

कहकर वेतन में देरी की जा रही है।

कामगारों

ने कहा कि वे गरीब प्रवासी मजदूर हैं और अपना बकाया हिसाब लेकर काम छोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने उपायुक्त और श्रम विभाग से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी

दी कि वेतन और पूरा हिसाब नहीं मिलने पर हड़ताल और आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों का

पक्ष समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध नहीं हो सका।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story