यमुनानगर: त्रिदेव है भाजपा संगठन की जान: मंत्री कंवरपाल

यमुनानगर: त्रिदेव है भाजपा संगठन की जान: मंत्री कंवरपाल


यमुनानगर, 24 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जगाधरी विधानसभा का त्रिदेव सम्मेलन गुरुवार को जगाधरी की शिबूमल मक्खन धर्मशाला जगाधरी में आयोजित हुआ। त्रिदेव सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू,सांसद रत्नलाल कटारिया,जिला प्रभारी डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच, अम्बाला विधायक आसीम गोयल,जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, जिला विस्तारक राममेहर कुंडू, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया साथ रहे।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन पूरी तरह से सक्रिय है। आज त्रिदेव सम्मेलन में उमड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या इसकी मजबूती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही भाजपा सरकार राष्ट्र सेवा में लगी हुई है और लगातार मोदी सरकार व मनोहर सरकार मजबूत निर्णय लेकर हरियाणा प्रदेश व पूरे भारत देश को मजबूत करने में लगी हुई है। भाजपा संगठन मंत्री रविंदर राजू ने भाजपा त्रिदेव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा संगठन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने त्रिदेव को जीत के लिए तीन मंत्र बताए 1.मेरा बूथ सबसे मजबूत 2.बूथ जीता चुनाव जीता 3.पहले मतदान फिर जलपान। भाजपा त्रिदेव कार्यकर्ताओं को अपने भाजपा के कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर प्रचार करे,भाजपा कार्यकर्ता लगातार अपडेट रहे,आम जनता के कार्य करवाए व उनसे वार्तालाप रखें।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने त्रिदेव सम्मेलन में आए सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ पालको,बूथ अध्यक्षों, बीएलए 2 का स्वागत करते हुए कहा कि आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भाजपा संगठन की मजबूती का परिचय दिया है। अम्बाला सिटी भाजपा विधायक आसीम गोयल ने कहा कि भाजपा त्रिदेव ,भाजपा संगठन की रीड़ की हड्डी है,संगठन का विस्तार व विकास कार्यकर्ता के माध्यम से होता है। भाजपा के पुराने समय 2 सांसदो से बढ़कर आज भाजपा के 3 सौ से ज्यादा सांसद है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को बूथ पालक,सक्रिय कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ता को बीएल 2 बनाया गया है। भाजपा सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा कि भारत माता की जय बोलने वाली एकमात्र राष्ट्रीय सोच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी है। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।भारत की ताकत भाजपा राज में बढ़ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story