हिसार : कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : डॉ. कमल गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : डॉ. कमल गुप्ता


गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत ली बैठक

हिसार, 13 अप्रैल (हि.स.)। राज्य के पूर्व मंत्री

डॉ. कमल गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक नए कार्यकर्ता

जोड़कर पार्टी को और मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी या संगठन

की असली ताकत होती है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सिद्ध भी करके दिखाया है।

डॉ. कमल गुप्ता साेमवार काे गांव चलो बस्ती चलो अभियान के

तहत हिसार विधानसभा के अर्बन मंडल स्थित शिव कॉलोनी स्थित शिव शक्ति केन्द्र व अर्बन

एस्टेट में यशोदा माता शक्ति केन्द्र पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर

रहे थे। शिव कॉलोनी में कार्यक्रम के संयोजक हेमंत कुमार व हरिओम शर्मा सह संयोजक रहे।

अर्बन एस्टेट में कार्यक्रम के संयोजक राकेश गुलाटी रहे। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि

पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव चलो-बस्ती चलो अभियान चलाया गया है। इसमें

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है और आए दिन नए कार्यकर्ता पार्टी

से जुड़ रहे हैं। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी

कार्यों की बदौलत ही जनता में पार्टी के प्रति रूझान पैदा हुआ है और जनता का भाजपा

से लगाव बढ़ा है।

मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अभियान

के तहत कार्यक्रमों में उपरोक्त अलावा मा. मदन मोहन, पूर्व पार्षद ईश्वर पूनिया, सुनील,

मोहित, नसीब, हेमंत कुमार, राधेश्याम, सिंटू यादव, कन्हैया, लल्लन गुप्ता, राजेश शर्मा

व बालेश्वर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story