हिसार में डीसीएम मिल प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों व मजदूरों ने लगाया जाम

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में डीसीएम मिल प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों व मजदूरों ने लगाया जाम


हिसार में डीसीएम मिल प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों व मजदूरों ने लगाया जाम


12 घंटे ड्यूटी लेकर 8 घंटे का वेतन देने सहित

अन्य आरोप जड़े

आश्वासन देकर जाम खुलवाया, पूरा न होने पर फिर

आंदोलन की चेतावनी

हिसार, 07 जून (हि.स.)। डीसीएम मिल प्रबंधन पर

ज्यादा काम लेकर कम वेतन देने का आरोप लगाते हुए मिल के कर्मचारियों व मजदूरों ने रविवार

को मिलगेट रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए

शोषण का आरोेप लगाया और कहा कि उनसे 12 घंटे तक ड्यूटी करवाई जाती है, लेकिन वेतन केवल

8 घंटे का दिया जाता है।

मिल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में भारी रोष व्यक्त

किया और नारेबाजी की। रोड जाम की सूचना मिलते ही एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया,

लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। काफी देर तक चले प्रदर्शन और हंगामे के कारण

यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासन और मिल प्रबंधन की ओर से मांगों पर विचार करने

का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया।

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी सविता, उषा और अंजू

ने बताया कि कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन दिया जाए। उन्होंने मांग की कि सीएल (कैजुअल

लीव) और पीएल (प्रिविलेज लीव) से जुड़ी शर्तों में सुधार किया जाए और 40 हाजिरी होने

पर छुट्टियां रद्द करने की व्यवस्था समाप्त की जाए।इसके अलावा वर्ष में एक बार जूते,

वर्दी और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने, पहले की तरह 26 हाजिरी पर मिलने वाले प्रोत्साहन

पुरस्कार को दोबारा शुरू करने तथा 10 से 15 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को उच्च

कुशल श्रेणी में शामिल करने की मांग भी उठाई गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि

उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ने

पर फिर से रोड जाम किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए

पुलिस बल की भारी तैनाती रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story